फर्जी मस्टररोल बनाकर शासकीय राशि में गड़बड़ी 3 आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर ! तीन वर्ष पूर्व जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत पोड़ीकला के आश्रित ग्राम संावडबरा में मनरेगा के द्वारा कराये गये;

Update: 2017-01-18 21:58 GMT

फर्जी मस्टररोल बनाकर की थी अनियमितता
तखतपुर !  तीन वर्ष पूर्व जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत पोड़ीकला के आश्रित ग्राम संावडबरा में मनरेगा के द्वारा कराये गये कार्यो में फर्जी मस्टररोल तैयार कर मजदूरी भुगतान में अनियमितता कर शासकीय राशि का गबन करने के आरोप में मनरेगा के कार्यक्र म अधिकारी रूची विश्वकर्मा द्वारा आज थाने में सब इंजीनयर टी आर तारक, सरपंच रामफल कश्यप, सचिव राजकुमार कैवर्त, पोस्टमास्टर चंदन वैष्णव, रोजगार सहायक श्रीमती सुशील पाण्डेय तथा पंच थानू राम के  विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई पुलिस ने भादवि की धारा 409, 420, 467, 468, 201 के तहत मामला कायम  कर विवेचना जारी थी जिस पर पुलिस ने  आज 17 जनवरी को पूर्व सरपंच रामफल कश्यप, सचिव राजकुमार कैवर्र्त   एवं पंच थानूराम जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जनपद पंचायत तखतपुर अंतर्गत ग्राम पोड़ीकला एवं आश्रित ग्राम सांवाडबरा में मनरेगा के अंतर्गत 3 कार्य वर्ष 2013 में स्वीकृत हुए थे जिसमें मिट्टी मुर्रूम का कार्य जीवन के खेत तक 6 लाख 67 हजार 770 रूपये का कार्य स्वी$कृत हुआ था जिसमें 5 अप्रैल 2013 से 10 अप्रैल, 11 अप्रैल से 14 अप्रैल 2013, 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2013, 29 अप्रैल से 4 मई 2013 तक कार्य हुआ था ।   इसके अलावा गाँव में बाढ़ नियंत्रण हेतु पीचिंग का कार्य मनरेगा अंतर्गत 6 मई से 11 मई 2013, 11 मई से 18 मई 2013 तक 3 लाख 15 हजार 506 रूपये का कार्य हुआ था इसके अलावा इसी पंचायत में मुख्य मार्ग से मनहरण गोंड़ तक 3 लाख 70 हजार 548 रूपये का कार्य 27 मई से 01 जून, 03 जून से 08 जून, 10 जून से 15 जून 2013 तक चला था।  इन तीनों मनरेगा के कार्यो में फर्जी मस्टर रोल बनाकर राशि में हेरफेर की गई थी।  जिसकी शिकायत ग्रामीण द्वारा सीईओ हरि$कृ ष्ण जोशी, कार्यक्रम अधिकारी रूचि विश्वकर्मा, आरईएस एसडीओ एके राठौर से की थी, जिसमें जाँच में पाया गया कि इन तीनों कार्यो में  सरंपच रामफल कश्यप, सचिव राजकुमार कैवर्त, रोजगार सहायक सुशीला पाण्डेय, पंच थानूराम, पोस्ट मास्टर चंदन वैष्णव के द्वारा शासकीय पैसो का दुरूपयोग किया गया और फर्जी मस्टर रोल बनाकर शासकीय राशि का गबन किया गया है।  जिस पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही थी। जिसमें पुलिस ने भादवि  की धारा 409, 420, 467, 468 201 के तहत पूर्व सरपंच रामफल कश्यप, पंच थानूराम जायसवाल एवं सचिव राजकुमार कैवर्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

Tags:    

Similar News