देश और विदेश से 297 शोध-पत्र किए गए प्रस्तुत
ग्रेटर नोएडा ! मंगलमय संस्थान में टेक्नॉलॉजिकल एण्ड मैनेजेरियल स्ट्रेटेजी फॉर नेस्क्ट जनरेशन ट्रान्सफॉरमेशन विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्टï्रीय कांफें्रस का आयोजन किया गया।;
ग्रेटर नोएडा ! मंगलमय संस्थान में टेक्नॉलॉजिकल एण्ड मैनेजेरियल स्ट्रेटेजी फॉर नेस्क्ट जनरेशन ट्रान्सफॉरमेशन विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्टï्रीय कांफें्रस का आयोजन किया गया। वैश्वीकरण के दौर में तकनीकी में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं। ग्राहकों की पसंद एवं इच्छाओं में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ उद्योग जगत विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है।
ऐसे में आधुनिक प्रबंधकीय तकनीकों की जरूरत है। जो इन समस्याओं का सामना करते हुए संगठन को आगे बढ़ा सके। उद्योग जगत को समकालीन रूझानों से परिचित कराने, अनुसंधान को बढ़ावा देने, शैक्षणिक बिरादरी और छात्रों को विभिन्न तकनीकी एवं प्रबंधकीय चुनौतियों का सामना करने के लिए पारस्परिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से इस कांफें्रस का आयोजन किया गया।
इस कांफें्रस में कई देशों के प्रतिनिधियों सहित कुल 297 शोधकर्ताओं ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। इस कांफें्रस में फिलीपीन्स, सीरिया, नाइजीरिया, इजिप्ट, रसिया, ईरान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, उज्बेकिस्तान एवं वियतनाम सहित कुल 27 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति प्रो. आरके. खंडाल, बीडी. माथुर सीईओ., डिजनी शूज, प्रो. आरआर. सिंह डायरेक्टर, निसबड, प्रो. एचएम. मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के साथ संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल, वाइस चेयरमैन अनुज मंगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कांफें्रस के दौरान तकनीकी एवं प्रबंधकीय क्षेत्रों से आए हुए शिक्षाविदों ने अपने-अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। शोध-पत्र प्रस्तुत करने के लिए तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान कांफें्रस की एक किताब का भी विमोचन किया गया जिसमें इस कांफें्रस में आए हुए शोध-पत्रों को प्रकाशित किया गया है।