265 महिलाओं को फोन वितरित

नपद जनपद पंचायत भाटापारा के अंतर्गत आने वाला ग्राम पेंडरी में छत्तीसगढ़ शासन की संचार क्रांति योजना

Update: 2018-09-26 16:31 GMT

भाटापारा। जनपद जनपद पंचायत भाटापारा के अंतर्गत आने वाला ग्राम पेंडरी में छत्तीसगढ़ शासन की संचार क्रांति योजना और  महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान मे रखते हुए पंजीकृत महिलाओं को कुल 265 फोन का वितरण 25 सिंतबर को किया गया।

महिलाओं को तिथि के अनुसार स्वयं उपस्थित होकर बारकोड पावती,आधार कार्ड के सत्यापन पश्चात  मोबाइल वितरण किया गया ।

फोन वितरण का कार्यक्रम युवा नेता अविनाश शर्मा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में विख्यात अरोरा ,सूरज शर्मा ,जनपद सदस्य विमला साहू, सरपंच प्रतिनिधि केसव यदु और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News