उज्जैन में मिले कोरोना के 26 नए मामले

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के 26 नए मामले आने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 2791 हो गई,

Update: 2020-09-25 11:15 GMT

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के 26 नए मामले आने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 2791 हो गई, हालाकि इनमें से 2191 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात जारी हेल्थ बुलेटिन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 769 प्राप्त सैंपल में से 26 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। इनमें से 20 उज्जैन शहर के और जिले के नागदा कस्बे में 03, बड़नगर, खाचरोद व महिदपुर तहसील के एक-एक मरीज शामिल है। जिले में अभी तक 2791 पॉजिटिव मिले हैं। इस वैश्विक महामारी से उज्जैन निवासी दो पुरुषों की मौत के बाद जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है और 523 मरीजों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
जिले में अभी तक 87 हजार 369 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

Full View

Tags:    

Similar News