अमेरिकी शेयर बाजार में 254 अंकों की गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट रही

Update: 2018-05-02 10:12 GMT

न्यूयॉर्क। अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 254.26 अंकों यानी 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 23,908.89 पर बंद हुआ। 

एसएंडपी 500 सूचकांक 13.92 अंकों यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 2,634.13 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 8.22 अंकों यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 7,058.05 पर बंद हुआ। 

सेंट्रल बैंक की दो दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक शुरू होने के साथ ही निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व पर है। निवेशकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है, लेकिन उनकी नजर मंहगाई और अर्थव्यवस्था पर सेंट्रल बैंक के रुख के संकेतों पर रहेगी।

Tags:    

Similar News