भोपाल में कल 23 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कल कोरोना संक्रमित 23 व्यक्तियों के और सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 40 हो गई
By : एजेंसी
Update: 2020-04-06 09:16 GMT
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कल कोरोना संक्रमित 23 व्यक्तियों के और सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 40 हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डहेरिया ने बताया कि आज कल तक 23 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक भोपाल में 40 कोरोना संक्रमित व्यक्ति हो गए हैं। इनमें से दो संक्रमित व्यक्ति श्री के के सक्सेना और कु . गुंजन सक्सेना इलाज के बाद पूर्णतः स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं।
पॉजिटिव आए ये सभी लोग या तो स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं या फिर जमात से आए हुए व्यक्तियों से संबंधित हैं। कम्युनिटी संक्रमण की स्थिति अभी नहीं है, इसलिए भोपाल जिला वासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।