तेलंगाना में कोरोना के 221 नए मामले, कुल संख्या 2.93 लाख हुई
तेलंगाना में कोराना के 221 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2.93 लाख हो गई
By : एजेंसी
Update: 2021-01-24 09:05 GMT
हैदराबाद। तेलंगाना में कोराना के 221 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2.93 लाख हो गई। शनिवार को वायरस संक्रमित और 431 मरीज डिस्चार्ज हुए। इस बीच, दो और मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,588 हो गई ।
तेलंगाना की कोविड मृत्युदर वर्तमान में 0.54 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 1.4 प्रतिशत से कम है।