बंगलादेश में कोरोना के 2198 नये मामले,36 की मौत

 बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2,198 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,79,743 हो गयी है

Update: 2020-12-08 08:37 GMT

ढाका। बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2,198 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,79,743 हो गयी है तथा इस दौरान 36 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 6,874 हो गया है।

इस दौरान 14,369 लोगों की कोरोना जांच की गयी। इसी अवधि में 2,663 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 398,623 हो गयी है। गौरतलब है कि बंगलादेश में कोरोना के पहले तीन मामले आठ मार्च को सामने आये थे।

Full View

Tags:    

Similar News