मध्यप्रदेश में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जायेगी- चौधरी
मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रभु चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
By : एजेंसी
Update: 2019-12-27 15:06 GMT
रायसेन। मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रभु चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
श्री आज यहाँ एक कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जनवरी 2020 में शुरू होगी। इसमें 17 हजार उच्चतर और 5 हजार 600 माध्यमिक शिक्षक शामिल रहेंगे। इससे प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी हो जाएगी।
श्री चौधरी ने रायसेन के जिला चिकित्सालय में विधायक निधि से प्रदाय सर्वसुविधायुक्त नवीन एम्बूलेंस, मैकेनाईज्ड लॉण्ड्री भवन एवं वर्धमान ग्रुप मंडीदीप द्वारा बनारसो देवी चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा प्रदाय डिजीटल एक्स-रे मशीन, वेंटीलेटर्स के लोकार्पण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।