जौनपुर में 2 वाहन चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में जौनपुर की खेतासराय पुलिस ने अंतर प्रांतीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की।
By : एजेंसी
Update: 2017-11-14 13:40 GMT
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर की खेतासराय पुलिस ने अंतर प्रांतीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की।
पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने आज यहां बताया कि खेतासराय पुलिस कल भदैला स्थित पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोका।
तलाशी में उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे एवं तीन कारतूस बरामद हुये। उनके पास मोटरसाइकिल के कागजात भी फर्जी निकले। पकड़े गये आरोपी बबलू राजभर पोरईखुर्द और शैलेंद्र राजभर डंडसौली गांव के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि इस गिरोह की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। यह गिरोह वाहनों की चोरी कर फर्जी नंबर डालकर ग्राहक को बेच देते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।