बिहार में ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

बिहार में सीवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में आज ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

Update: 2017-11-12 12:59 GMT

सीवान। बिहार में सीवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में आज ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि संदीप कुमार (19), विजय कुमार (18) और विकेश कुमार (18) माधोपुर अपने रिश्तेदार के घर गये थे।
आज सुबह मोटरसाइकिल से वहां से लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में संदीप और विजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक गोपालगंज जिले के माधोपुर आउटपोस्ट (ओपी) क्षेत्र के मथुरापुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Tags:    

Similar News