सीवान जिले में 1343 कार्टन विदेशी शराब बरामद , दो गिरफ्तार

बिहार में सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी-सीवान मुख्य मार्ग से पुलिस ने दो ट्रकों पर लदी 1343 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार

Update: 2019-07-28 13:50 GMT

सीवान। बिहार में सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी-सीवान मुख्य मार्ग से पुलिस ने दो ट्रकों पर लदी 1343 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आज कहा कि गुठनी-सीवान मुख्य मार्ग पर कल रात वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो ट्रकों को रोककर तलाशी ली गयी।

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 1343 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब पटना और बेगूसराय ले जायी जा रही थी।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।

Full View

Tags:    

Similar News