मप्र में कोरोना के 1307 मरीज बढ़े
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इंदौर और भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इंदौर और भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 1307 मरीज बढ़े, वहीं इसी अवधि में 1245 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक आंकड़े बताते हैं कि कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 15 हजार 957 हो गई है। बीते 24 घंटों मंे 1307 मरीज बढ़े हैं, इंदौर में 509 मरीज बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 45960 हो गई है, वहीं भोपाल में 317 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 34210 हो गया है।
एक तरफ जहां राज्य में मरीज बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 10 मरीजों की मौत हुई है। अब तक बीमारी से 3347 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 1 लाख 99 हजार 167 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 13443 है।