भोपाल में मिले आज कोरोना संक्रमण के 13 नए मरीज
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना संक्रमित 13 मरीज मिले है
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना संक्रमित 13 मरीज मिले है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज 13 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनमें से 13 कोरोना संक्रमित (कोविड-19) व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इनके घर को एपिक सेन्टर घोषित कर 1 किमी क्षेत्र को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि आज सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है इनमें से आज 13 व्यक्तियों की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। भोपाल में कुल 418 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।
भोपाल में अभी तक 135 व्यक्ति एम्स, चिरायु और बंसल हॉस्पिटल से कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना संक्रमित 10 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।