मोरक्को में कोरोना के 1276 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 54 हजार के पार
मोरक्को में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1276 नये मामले दर्ज किये गये और इसके बाद यहां इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 54,528 हो गयी
By : एजेंसी
Update: 2020-08-26 08:08 GMT
रबात। मोरक्को में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1276 नये मामले दर्ज किये गये और इसके बाद यहां इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 54,528 हो गयी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान केंद्र के समन्वयक मौद मर्बेट ने संवाददाताओं को बताया कि देश में इस प्राण घातक विषाणु के कारण 35 और मरीजों की मौत हुई है और इसके बाद देश में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 955 हो गयी है। वहीं 815 और लोग इस महामारी से ठीक हुए और इसके बाद इस वायरस से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 38293 हो गयी है। देश में इस समय 170 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। मोरक्को में कोरोना मृत्यु दर 1.8 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 70.2 फीसदी है।