रतनजोत बीज खाने से 12 बच्चे बीमार

तखतपुर ! प्राथमिक शाला के 12 बच्चों के रतनजोत बीज खाने से तबियत बिगड़ गई, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया और स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया।;

Update: 2017-01-29 04:08 GMT

तखतपुर !    प्राथमिक शाला के  12 बच्चों के रतनजोत बीज खाने से तबियत बिगड़ गई, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया और स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया।
प्राथमिक शाला निगारबंद में  एक छात्र अखिल अपने पास रतनजोत रखा हुआ था जिसके बीज को छिल-छिलकर अन्य दोस्तों को फल्ली दाना समझ का खिला रहा था बच्चे भी नासमझी में रतनजोत का बीज खा लिया और इस बीज के खाने से विद्यालय के कृष्ण कुमार साहू, दीपक साहू, आयुष साहू, मदन पाण्डेय, राकेश साहू, दुष्यंत कश्यप, राघवेंद्र, अखिल कश्यप, साहिल यादव, लव कश्यप, जितेंद्र साहू, प्रदीप कैवर्त को अचानक उल्टी होने लगी जब एक साथ इन बच्चों को उल्टी होते देखे तो शिक्षकों के हाथ पांव फूलने लगे और तत्काल इसकी सूचना पालकों सहित स्वास्थ्य केंद्र को दिया स्वास्थ्य केंद्र में 108 की सहायता से बच्चों को लाया गया जहां बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया परंतु स्वास्थ्य ठीक नही होने पर इन्हें सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया। प्रधानपाठक चंद्रप्रकाश कश्यप ने कहा कि बच्चों के द्वारा रतनजोत के बीच खाने की जानकारी तबियत बिगडऩे के बाद पता चला। वहीं दर्जन से भी अधिक बच्चों के तबियत बिगडऩे से संकुल समन्वयक नीलम राजकुमार तथा  पुलिस भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किए।

Tags:    

Similar News