ट्रक की टक्कर से 1 कर्मचारी की मौत

मध्यप्रदेश के भिंड जिला मुख्यालय स्थित एक न्यायाधीश के बंगले में डियुटी कर घर लौट रहे एक कर्मचारी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी है।

Update: 2017-11-22 12:18 GMT

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिला मुख्यालय स्थित एक न्यायाधीश के बंगले में डियुटी कर घर लौट रहे एक कर्मचारी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुरा निवासी रंजीत वाल्मीकि (40) कल जिला जज के बंगले पर ड्यूटी कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग में बायपास पर एमजेएस कॉलेज के पास रंजीत भवानीपुरा के लिए मुड़ा, वैसे ही पीछे से आ रहे एक खाली ट्रक टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से रंजीत सड़क पर गिर गया, इसी दौरान ट्रक का पहिया उनके सिर से निकल गया। हादसे में रंजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा होता देखकर ड्राइवर ट्रक को वहीं छोड़कर भाग निकला। ऐसे में उत्तर प्रदेश के इटावा और ग्वालियर की ओर आने-जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

Tags:    

Similar News