राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर पीएम पर साधा निशाना

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला  

Update: 2018-04-23 15:14 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला ।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री कैसे बनें इसका जवाब वही जानते हैं। मोदी जी सिर्फ़ मन की बात करते है अब 2019 में जनता अपने मन की बात बताएगी।

अब तक बीजेपी का नारा होता है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन अब वे नया नारा देंगे।  बीजेपी से बेटी को बचाओ।

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी कठुआ, दलित अत्याचार, नीरव और राफेल जैसे  मुद्दों पर कुछ नहीं बोलेंगे जब भी बोलेंगे अपनी मर्जी से बोलेंगे।

वाल्मीकि पर उन्होंने कहा कि 'कर्मयोग' पुस्तक में  प्रधान मंत्री मोदी वाल्मीकि समुदाय के लिए 'आध्यात्मिक अनुभव' कहकर मैनुअल स्कावेन्गिंग को उचित ठहराते हैं जो कि यह दलित विरोधी मानसिकता के बारे में बताता है। 

राहुल गांधी ने अभियान की शुरुआत से पहले ट्वीट करते हुए लोगों से अपने अभियान संविधान बचाओ में शामिल होने का अाहान किया।

SC/ST एक्ट में हुए बदलाव के विरोध में दलित भाइयों और बहनों के साथ खड़े होने के लिए और BJP/RSS की दलितों के प्रति भेदभाव की नीति को बेनक़ाब करने के लिए आज तालकटोरा मैदान में “संविधान बचाओ” रैली में शामिल हों।

आपकी भागीदारी और सहयोग की अपेक्षा है।#SaveTheConstitution

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 23, 2018


 

 

Tags:    

Similar News