प्रियंका का योगी सरकार पर हमला: काश!भाजपा नेता टीशर्टों की मार्केटिंग के अलावा दर्दमंदों पर भी ध्यान दे 

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला किया

Update: 2019-03-25 15:57 GMT

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता टीशर्टों की मार्केटिंग के अलावा अपना ध्यान दर्दमंदों की ओर भी दें।

उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की मेहनत का रोज अपमान होता है, सैकड़ों पीड़ितों ने आत्महत्या कर ली। जो सड़कों पर उतरे, सरकार ने उनपर लाठियां चलाईं, रासुका दर्ज किया। भाजपा के नेता टीशट की मार्केटिंग में व्यस्त हैं, काश वे अपना ध्यान दर्दमंदों की ओर भी डालते।"

उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की मेहनत का रोज़ अपमान होता है, सैकड़ों पीड़ितों नें आत्महत्या कर डाली। जो सड़कों पर उतरे सरकार ने उनपर लाठियाँ चलाई, रासुका दर्ज किया। भाजपा के नेता टीशर्टों की मार्केट्टिंग में व्यस्त हैं, काश वे अपना ध्यान दर्दमंदों की ओर भी डालते। #Sanchibaat pic.twitter.com/eBeyNSt3va

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 25, 2019


 

प्रियंका ने एक अन्य ट्विीट में लिखा, "मैं लखनऊ में कुछ अनुदेशकों से मिली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनका मानदेय 8470 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये करने की घोषणा की थी। मगर आज तक अनुदेशकों को मात्र 8470 रुपये ही मिलते हैं। सरकार के झूठे प्रचार का शोर है, लेकिन अनुदेशकों की अवाज गुम हो गई।"

मैं लखनऊ में कुछ अनुदेशकों से मिली. उप्र के मुख्यमंत्री ने उनका मानदेय रु 8470 से रु 17,000 की घोषणा की थी। मगर आजतक अनुदेशकों को मात्र 8470 ही मिलता है. सरकार के झूठे प्रचार का शोर है, लेकिन अनुदेशकों की अवाज गुम हो गई. #Sanchibaat pic.twitter.com/aKrU45G973

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 25, 2019


 

गौरतलब है कि महासचिव बनने के बाद से प्रियंका गांधी भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। प्रियंका ने पिछले दिनों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों से भेंट कर उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी लड़ाई वह खुद लड़ेगीं। 

Full View

Tags:    

Similar News