भाजपा सरकार के ‘कुशासन‘ को बेनकाब किया जायेगा: आप
आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आज कहा कि ‘बदलो हरियाणा यात्रा‘ के दूसरे चरण में भाजपा सरकार के ‘कुशासन‘ को बेनकाब किया जायेगा
By : एजेंसी
Update: 2018-01-07 17:14 GMT
रोहतक। आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आज कहा कि ‘बदलो हरियाणा यात्रा‘ के दूसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के ‘कुशासन‘ को बेनकाब किया जायेगा।
आज यहां पार्टी कार्यालय में सभी जिलो के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि यात्रा का पहला चरण पूरा हो चुका है।
यात्रा जिला स्तर पर की गई थी।
उन्होंने कहा कि दूसरा चरण विधानसभा स्तर पर होगा और इस फेज में चरण में प्रत्येक गांव व हर घर तक पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ता सरकार के कुशासन को बेनकाब करेंगे।
आप प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही हरियाणा की जनता के लिए एक मात्र राजनीतिक विकल्प है जो जनता के मुद्दों की राजनीति करती है।