सोमवार को बीकानेर के चिकित्सक सामुहिक छूटी पर रहेंगे

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर्स हड़ताल के समर्थन में राजस्थान के बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज

Update: 2019-06-16 17:40 GMT

बीकानेर। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर्स हड़ताल के समर्थन में राजस्थान के बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (एसपीएमसी) के समस्त रेजिडेंट चिकित्सक 17 जून को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 

रेजीडेंट चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों के अनुसार इमरजेंसी और आईसीयू की सेवाओं में कार्यरत रेजिडेंट्स भी अवकाश पर रहेंगे।

इससे जुडे संबंध में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन ने रविवार को कॉलेज के प्रिंसीपल को ज्ञापन सौंपा है।

Full View

Tags:    

Similar News