फिल्म बदला में रैप करते नजर आयेंगे अमिताभ
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म बदला में रैप करते नजर आयेंगे

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म बदला में रैप करते नजर आयेंगे।
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'बदला' इन दिनों काफी चर्चा में है। अमिताभ इस फिल्म के गाने 'औकात' में दमदार रैप करते हुए नजर आएंगे। गीत के बोल सिद्धान्त कौशल ने लिखे हैं। अमिताभ, अमित मिश्रा, क्लिंटन सेरेजो और रैपर जीजी ने इसे अपनी आवाज दी है।
अमिताभ इस ट्रैक से इतने प्रभावित हो गए थे कि वह तुरंत इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए। वह इस वीडियो में अनदेखे अवतार में नजर आएंगे। बदला में वह वकील की भूमिका में हैं। यह फिल्म 08 मार्च, को रिलीज होगी। इससे पहले अमिताभ और तापसी वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म 'पिंक' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में भी अमिताभ एक वकील की भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आयी थी।
इसे भी पढ़ें ब्री लार्सन ने कहा, भारत की बड़ी प्रशंसक हूं


