Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमिताभ को दो रुपये मिलती थी पॉकेट मनी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें हर माह दो रुपये पॉकेट मनी मिला करती थी।

अमिताभ को दो रुपये मिलती थी पॉकेट मनी
X

मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें हर माह दो रुपये पॉकेट मनी मिला करती थी।

टीवी के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति 11 में एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से बचपन में मिलने वाली पॉकेट मनी के बारे में सवाल किया। शो के दौरान नितिन कुमार पटवा अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे थे। ऐसे में उन्होंने गेम के बीच बातचीत के दौरान अमिताभ से उनकी पॉकेट मनी के बारे में सवाल पूछा। जिसका जवाब अमिताभ ने हंसते हुए दिया।

अमिताभ से यह सवाल करने पर नितिन ने पहले अपनी पॉकेट मनी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पिता रोज के 50 रुपये देते हैं। जिसमें से वे कुछ न कुछ बचा ही लेते हैं। अमिताभ ने बताया कि वह जब नितिन की उम्र के थे तो उन्हें केवल दो रुपये पॉकेट मनी मिलती थी। वह भी पूरे महीने में। अमिताभ ने बताया कि जब वे नैनीताल के बोर्डिंग स्कूल में थे तो वहां बाहर जाने पर पाबंदियां होती थीं। पहाड़ी इलाका होने के कारण ऐसा था। जब मन करता था तो हॉस्टल के पास वाली दुकान पर पकौड़े खाने चले जाते थे। उस समय दो रुपये का महत्व काफी हुआ करता था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it