Begin typing your search above and press return to search.
अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक
बॉलीवुड महानायक के ट्विटर हैंडल हैक कर प्रोफाइल में उनकी तस्वीर की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की फोटो लगा दिए जाने का मामला सामने आया

नयी दिल्ली । बॉलीवुड महानायक के ट्विटर हैंडल हैक कर प्रोफाइल में उनकी तस्वीर की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की फोटो लगा दिए जाने का मामला सामने आया है।
सोमवार की रात हैकर ने बच्चन की तस्वीर की जगह खान की फोटो लगा दी।

बच्चन के ट्विटर अकाउंट पर प्रोफाइल तस्वीर के अलावा उनका बायो भी बदल दिया गया , जिसमें लिखा गया , 'अभिनेता.. खैर कम से कम कुछ तो अभी ऐसा कह रहे हैं.. लव पाकिस्तान'।
Next Story


