Top
Begin typing your search above and press return to search.

कल से अमित शाह का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा, सियासत होगी तेज

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगें

कल से अमित शाह का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा, सियासत होगी तेज
X

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगें। इस दौरे में अमित शाह पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पार्टी की कई रणनीतिक बैठकों में भाग लेंगे।

भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक अमित शाह शनिवार को 10:45 बजे कोलकाता स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी विवेकानंद के पैतृक गृह में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और पत्रकारों से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मेदिनीपुर जिले में स्थित मां सिद्वेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। वहीं पर अमित शाह स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद मेदिनीपुर में ही डेढ़ बजे वह किसान परिवारों से मुलाकात करेंगे और ढाई बजे कॉलेज मैदान में आयोजित जन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को गृह मंत्री पश्चिम बंगाल से भाजपा के केन्द्रीय मंत्रियों , संगठन सचिवों , पर्यवेक्षकों और प्रदेश भाजपा महासचिवों के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पार्टी के चुनाव प्रबंधन के कामों की समीक्षा करेंगे।

अगले दिन रविवार को अमित शाह 11 बजे विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन के रबीन्द्र भवन में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 12 बजे विश्वविद्यालय के सभागार में संबोधन देंगे। दोपहर दो बजे अमित शाह बीरभूम के बोलपुर हनुमान मंदिर, स्टेडियम रोड से बोलपुर सर्किल तक रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम को गृह मंत्री बीरभूम में ही पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it