Begin typing your search above and press return to search.
अमित शाह ने बुलाई जम्मू कश्मीर में शामिल पार्टी मंत्रियों की बैठक, पीडीपी-भाजपा गठबंधन पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को जम्मू कश्मीर सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं को बैठक के नयी दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को जम्मू कश्मीर सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं को बैठक के नयी दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह ने आज नयी दिल्ली में होने वाली बैठक के लिए जम्मू कश्मीर की भाजपा इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना और पार्टी के मंत्रियों को समन किया है। बैठक में राज्य में पीडीपी-भाजपा गठबंधन पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
सूत्रों का दावा है कि केंद्र सरकार के जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान लागू किये गये संघर्ष विराम की अवधि को आगे नहीं बढ़ाने की घोषणा के परिपेक्ष्य में इस बैठक का आयोजन किया गया है।
सूत्रों ने कहा, “ज्यादातर मंत्री कश्मीर से रवाना हो चुके हैं और अन्य ने जम्मू से दिल्ली की हवाई यात्रा टिकट बुक कर ली हैं।
Next Story


