Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस और इसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया जिसमें ‘राष्ट्री की सुरक्षा’ शामिल है

अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
X

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस और इसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया जिसमें ‘राष्ट्री की सुरक्षा’ शामिल है। श्री शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान यह बात कही। वह यहां कार्यकर्ताओं को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने का महत्व समझा रहे थे। कश्मीर का मुद्दा 21 अक्टूबर को होने जा रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि भाजपा ने ‘एक राष्ट्र, एक प्रधानमंत्री और एक संविधान के लिए’ संघर्ष किया है जबकि कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने में लगी हुई है जिसमें राष्ट्र की सुरक्षा शामिल है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस इसे एक राजनीतिक मुद्दे के रूप में देखती है लेकिन हम इसे राष्ट्रवाद मानते हैं। मैं दूसरी बार हमारी सरकार बनने के बाद संसद के पहले सत्र में ही अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके साहस और धैर्य के लिए बधाई देता हूं। ”

श्री शाह ने कहा, “मैं राहूल गांधी को सूचित करना चाहता हूं कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए हमारी तीन पीढ़ियों ने संघर्ष किया है। कांग्रेस के लिए इस मुद्दे को जिंदा रखना राजनीतिक मामला है लेकिन भाजपा के लिए यह देश की एकता और अखंडता का मामला है। ”

उन्होंने श्री राहुल गांधी को भारतीय इतिहास का अध्ययन करने की सलाह दी ताकि उन्हें यह समझ में आ सके कि इस तरह के गंभीर मुद्दों पर सही निर्णय कैसे लिया जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के साथ भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता में वापसी करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it