Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमित शाह के बेटे की कंपनी के मुनाफे की जांच हो: मनप्रीत

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी को हुए मुनाफे की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है

अमित शाह के बेटे की कंपनी के मुनाफे की जांच हो: मनप्रीत
X

अमृतसर। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी को हुए मुनाफे की केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की है।

बादल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत श्री जय शाह पर आरोप लगाया कि नोटबंदी दौरान उन्होंने काले धन को टेम्पल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के माध्यम से वैध किया है।

उन्होंने कहा कि जो कम्पनी साल 2013 से 6230 करोड़ रुपये के घाटे में थी वह नोटबंदी दौरान एकाएक 18728 करोड़ रुपये के मुनाफे में कैसे आ गई। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से करवाई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि सरकार ने मीडिया पर भी अघोषित आपातकाल लगा रखा है जिसके कारण सारी सच्चाई सामने नहीं आ पा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा इस सबंध में खबर प्रसारित करने वाली न्यूज वेबसाइट के विरुद्ध सौ करोड़ रुपये की मानहानि दावा करने संबंधी बयान पर बादल ने कहा कि मानहानि झूठे मामलों में होती है। श्री शाह के मामले में उनके पास तथ्य उपलब्ध हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it