Top
Begin typing your search above and press return to search.

राजनीति को रसातल में ले जा रहे हैं अमित शाह

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के वोट मांगने वाले 'विरोधी दल ' के नेताओं के गिरेबान पकड़ने संबंधी बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वह देश की राजनीति को रसातल में ले जा रहे है

राजनीति को रसातल में ले जा रहे हैं अमित शाह
X

जोधपुर। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के वोट मांगने वाले 'विरोधी दल ' के नेताओं के गिरेबान पकड़ने संबंधी बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वह देश की राजनीति को रसातल में ले जा रहे हैं।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुवार को यहां यूनीवार्ता के साथ विशेष बातचीत में कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष का जनता से यह कहना कि वोट मांगने वाले (विरोधी दल के) नेताओं का गिरेबान पकड़ो और उनसे पूछो कि आप इतने दिन कहाँ थे? आपने क्या किया? यह जनता को भड़काने वाला बयान है।

पार्टी के शीर्ष नेताओं में शुमार श्री गहलोत ने कहा कि वह श्री शाह के इस बयान की घोर निंदा करते हैं। इस तरह के बयान दे श्री शाह देश की राजनीति को रसातल में ले जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी मोदी और शाह दो ही चेहरे देश को चला रहे हैं और लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ रही हैं। उल्लेखनीय है कि श्री शाह ने बुधवार को अपने राजस्थान दौरे के एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it