Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमित शाह ने लोकतंत्र को विधायक मंडी में बदल दिया: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर लोकतंत्र को विधायक और प्रत्याशी खरीद फरोख़्त की मंडी में बदल देने क

अमित शाह ने लोकतंत्र को विधायक मंडी में बदल दिया: भूपेश बघेल
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर लोकतंत्र को विधायक और प्रत्याशी खरीद फरोख़्त की मंडी में बदल देने का आरोप लगाया है।

बघेल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पूरे देश में विधायक ख़रीद फ़रोख्त कर चुके अमित शाह गोवा में कांग्रेस के दो विधायकों को ख़रीदते हैं। दूसरी ओर डा.रमन सिंह के कहने पर कांग्रेस के एक विधायक रामदयाल उइके को खरीदा जाता है। डा.सिंह के ही कहने पर एक ढोंगी नकली बाबा कांग्रेस के एक और विधायक चिंतामणि महाराज को ख़रीदने की कोशिश करता है।

उन्होने कहा कि यह भाजपा का सच है कि 15 वर्षों में उनके अपने नेताओं और विधायकों की छवि इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की ज़रूरत पड़ रही है।इससे एक बात तय है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में चुनाव हार रही है। चाहे वो जो तिकड़म कर लें, उनकी हार अब टल नहीं सकती।

बघेल ने कहा कि जिन चिंतामणि महाराज की खरीद-फरोख्त की कोशिश डा.सिंह ने कंबल वाले बाबा के माध्यम से की वे सबके आदरणीय गहिरा गुरु के सुपुत्र हैं।

भाजपा ने जशपुर सरगुजा अंचल में बहुत बड़े सामाजिक आंदोलन चलाकर जन जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाले गहिरा गुरु का अपमान किया है। इस करतूत से सरगुजा संभाग ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आदिवासी चेतना का अपमान हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it