Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमित शाह कांग्रेस मुक्त कर्नाटक’ मिशन के तहत बेंगलुरु पहुंचे

अमित शाह ‘कांग्रेस मुक्त कर्नाटक’ मिशन के तहत आज यहां पहुंचे

अमित शाह कांग्रेस मुक्त कर्नाटक’ मिशन के तहत बेंगलुरु पहुंचे
X

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ‘कांग्रेस मुक्त कर्नाटक’ मिशन के तहत आज यहां पहुंचे। हाल में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होेने के बाद कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर आये शाह का हवाई अड्डे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद बी एस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री एच एन अनंत कुमार, डी वी सदानंद गौड़ा, विधानसभा और विधानपरिषद में विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टर और के एस ईश्वरप्पा तथा अन्य ने स्वागत किया।

इस मौके पर शाह ने कहा, “मेरा मिशन कर्नाटक को कांग्रेस शासन से मुक्त कराना है। ” हवाई अड्डे पर संक्षिप्त संबोधन के बाद शाह जगन्नाथ स्थित पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गये , जहां वह एक पुस्तकालय का उद्घाटन करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

शाह रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत नीलामांगला स्थित आदि चुंचिनागिरि मठ जायेंगे , जहां स्वामी जी से मुताकात करेंगे। वह कनकापुर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता रविशंकर से भी मिलेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it