Top
Begin typing your search above and press return to search.

चचेरे भाई ने संपत्ति विवाद में की थी अमित की हत्या

ग्रेटर नोएडा ! नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गोली मारकर हुई अमित की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।

चचेरे भाई ने संपत्ति विवाद में की थी अमित की हत्या
X

ग्रेटर नोएडा ! नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गोली मारकर हुई अमित की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।
हालांकि एक हत्यारोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक चचेरे भाई ने ही संपत्ति विवाद में अमित की गोली मारकर हत्या की है। बता दे कि चार जनवरी को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंर्तगत रामपुर फतेपुर निवासी अमित भाटी का शव उसी की कार में पड़ा मिला था। अमित को सिर में पीछे से एक गोली मारी गई थी। उस दौरान पुलिस ने आशंका जताई थी कि कॉलेज के दोस्तों ने किसी विवाद में हत्या की है। लेकिन पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो सब दंग रह गए। दरअसल अमित की हत्या संपत्ति विवाद में उसी के चचेरे भाई दीपक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। किसी को शक न हो इसके लिए वह अमित की मौत पर गमशुदा होने का दिखावा भी करता रहा। सिरसा रामपुर गांव निवासी अमित भाटी का शव 4 जनवरी दिन गुरुवार को उसी की कार में आइआईएमटी कॉलेज के बाहर मिला था। अमित अपने पिता का इकलौता बेटा था, उसकी दो छोटी बहनें हैं। पुलिस यह मानकर चल रही थी कि दोस्ती के चक्कर में युवक की हत्या की गई है। लेकिन जब पुलिस जांच में जुटी तो मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया। एसपी देहात सुजाता सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 600 सो गज जमीन को लेकर अपने चचेरे भाईयों से विवाद चल रहा था। सुलह समझौता होने पर अमित के पिता सत्येन्द्र ने 600 सौ गज जमीन अपने भाई के पुत्रों को देने पर सहमति जता दी थी। लेकिन अमित उसका विरोध कर रहा था। जिसके बाद अमित के चचेरे भाई दीपक ने अपने दो साथियों नीरज कसाना व संजय शर्मा के साथ मिलकर अमित को रास्ते से हटाना ही मुनासिब समझा।

दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दावत देने के बहाने अमित को जगत फार्म बुला लिया। जहां श्शराब पिला दीपक ने आईआईएमटी कॉलेज के पास अमित की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दीपक व संजीव को गिरतार कर लिया है। जबकि पुलिस अन्य एक आरोपी की तलाश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it