Top
Begin typing your search above and press return to search.

परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका कर रहा ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने की तैयारी

अमेरिका ने कहा कि वह ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते के अनुपालन फिर शुरु करने को लेकर उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को उठाने के लिए तैयार है।

परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका कर रहा ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने की तैयारी
X

वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि वह ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते के अनुपालन फिर शुरु करने को लेकर उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को उठाने के लिए तैयार है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम जेसीपीओए (संयुक्त कार्य योजना) के साथ अनुचित प्रतिबंधों को उठाने के लिए तैयार हैं।”

प्राइस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की ओर से एकतरफा इशारा नहीं होगा, वह ‘अनुपालन के लिए अनुपालन’ सूत्र का पक्षधर है।

परमाणु समझौते को पूरी तरह से बहाल करने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा के लिए इस समय एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रिया में जेसीपीओएए सदस्यों के साथ एक बैठक में भाग ले रहा है।अमेरिकी प्रतिनिधियों की फ्रांस, जर्मनी, रूस, चीन और ब्रिटेन के समकक्षों के साथ बैठकें हुईं, लेकिन ईरान की टीम के साथ सीधी बातचीत में शामिल होने की उम्मीद नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it