Top
Begin typing your search above and press return to search.

एटीएम हैक करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर ! गत 1 मई एवं 2 मई को उसुलाईन स्कूल के पास स्थित एसबीआई एटीएम से एटीएम हैक करके नानसाय एवं शिवपाल सिंह नामक दो व्यक्तियों से

एटीएम हैक करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
X

कई राज्यों में वारदातों को दे चुके हैं अंजाम, नकदी, मोबाइल व कई एटीएम कार्ड बरामद

अम्बिकापुर ! गत 1 मई एवं 2 मई को उसुलाईन स्कूल के पास स्थित एसबीआई एटीएम से एटीएम हैक करके नानसाय एवं शिवपाल सिंह नामक दो व्यक्तियों से क्रमशरू 20 हजार एवं 18 हजार की ठगी किये जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 41 हजार रूपये नगद, पांच नग मोबाईल एवं 10 एटीएम कार्ड सहित घटना में प्रयुक्त एक टाटा सफारी स्ट्रोम गाड़ी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि पकड़े गये आरोपी कई राज्यों में वारदात कर चुके हैं। आरोपियों को पकडने के लिये जिला सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर के सभी थाने एवं चौकी द्वारा घेराबंदी की गई थी, जिसके कारण आरोपी भागने में सफल नहीं हो सके।
इस संबंध में सीएसपी आरएन यादव ने बताया कि उर्सुलाईन के पास से एटीएम हैक करके आरोपियों के भागने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरएस नायक के निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच एवं गांधीनगर पुलिस की टीम को लगाया गया था। सीसी फुटेज से ठगी के दौरान सफारी गाड़ी का उपयोग होना पाये जाने पर टीम बनाकर शहर में पता साजी की जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे सांई कॉलेज के पास बनारस रोड मेें क्राईम ब्रांच टीम को संदिग्ध सफारी वाहन क्रमांक यूपी 80 सीवाई 6979 दिखाई दी, जिसे घेराबंदी कर रूकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफारी वाहन को मोड़ कर बनारस रोड में काफी तेजी से भागने लगे। क्राईम ब्रांच द्वारा उक्त वाहन का पीछा करने के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों एवं लटोरी, चांदौरा, प्रतापपुर, चौकी डिण्डो, चौक डबरा, थाना राजपुर, बसंतपुर एवं सूरजपुर, बलरामपुर जिले के अन्य थाना को सूचना दी गई थी। थानों की घेराबंदी एवं रोड ब्लॉकिंग को देख कर भागते-भागते अंत में आरोपीगण बसंतपुर थाना क्षेत्र में सफारी गाड़ी को छोडक़र पैदल भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें थाना बसंतपुर, चौकी डिण्डो एवं क्राईम ब्रांच अम्बिकापुर स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपीगण पूर्व में भी एटीएम बदलकर एवं एटीएम मशीन हैक कर उत्तर प्रदेश में वकील अहमद पिता अब्दुल अहमद निवासी कसेरकला दीबई बुलंदशहर के पास से 10-10 हजार कुल 2000 रूपये, अनिरूद्ध कुमार पिता केशव राम निवासी भिट्ठी हाडिया इलाहाबाद के पास से 15000 रूपये, सोमेश कुमार निवासी हीरापुर कांशीरामनगर उत्तरप्रदेश के पास से 9000 हजार, प्रियंका मौर्य निवासी सोनभद्र उप्र के पास से हजार रूपये, रेखा पाल निवासी गोपालपुर कामपुर के पास से 2000 रूपये तथा 56000 रूपये ऑनलाईन शॉपिंग की गई, जिसके संबंध में थाना काकादेव में अपराध गत 20 अप्रैल को दर्ज किया जा चुका है। इसके अलावा मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में कई घटनाओं को करने की बात स्वीकार की। पकड़े गये आरोपियों में उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़, ग्राम कोहला निवासी जय प्रकाश सिंह पिता शिव प्रसाद ङ्क्षसह उम्र 23 वर्ष, इलाहाबाद के ग्राम सोराव निवासी अखिलेश कुमार यादव पिता मिथलेश यादव उम्र 19 वर्ष, उत्तरप्रदेश के जिला कासगंज ग्राम सरसैट निवासी भूपेंद्र प्रताप ङ्क्षसह पिता हरिवंश सिंह व जिला प्रतापगढ़ ग्राम करमचंदपुर निवासी बजरंग बहादुर सिंह पिता राजबहादुर सिंह उम्र 24 वर्ष हैं। आरोपियों को पकडने में बसंतपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुजूर, आर अंकित जायसवाल, अनिल पांडेय, सुधीर सिंह, क्राईम ब्रांच प्रभारी भूपेश सिंह, सउनि विनय सिंह, प्रआर रामअवध सिंह, धीरज गुप्ता, आर राकेश शर्मा, विकास सिंह, भोजराज पासवान, उपेंद्र सिंह, बृजेश राय, विवेक राय, दशरथ राजवाड़े, मनीष यादव, गांधीनगर थाना के उपनिरीक्षक आरबी जगते, अखिलेश वैष्णव, सउनि निर्मल राजवाड़े, आर अरविंद उपाध्याय, विकास सिन्हा, निरंजन बड़ा, संजय नागेश सक्रिय थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it