Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लाख की क्षति

अंबिकापुर ! रविवार की शाम नगर के शंकर घाट स्थित एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लाख की क्षति
X

शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, नहीं था आग बुझाने के कोई यंत्र

अंबिकापुर ! रविवार की शाम नगर के शंकर घाट स्थित एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। वहां के कर्मचारी व आसपास के लोग पानी वह बालूू के माध्यम से आग बुझाने की कोशिश की, परंतु आग पर पूरी तरह काबू नहीं पा सके। इधर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में लगी आग को आधे घंटे के अंदर काबू पा लिया।
जानकारी के मुताबिक सीएसईबी से अनुबंध किए हुए दिव्या कंट्रक्शन कंपनी जो शंकरघाट स्थित फैक्ट्री में ट्रासफार्मर बनाने का व सुधारने का काम करती है। वहां रविवार की शाम शॉर्ट सर्कि से भीषण आग लग गई थी। कंपनी के कृष्णा यादव ने बताया कि सर्वप्रथम आग ट्रांसफार्मर ऑयल में लगी, जिसके कारण आग और तेजी से फैलने लगा। आजजनी की इस घटना में फैक्ट्री में रखे कई ट्रांसफार्मर के क्वायल व तेल जल गये, जिसके कारण कंपनी को 8 से 10 लाख का नुकसान हुआ है। बड़ी बात यह है कि इस फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए किसी भी प्रकार का यंत्र नहीं रखा गया था। इसी कारण से लोग बालू और पानी का सहारा ले रहे थे, परंतु आग ने भीषण रूप अख्तिया कर लिया था। आलम यह था कि फैक्ट्री से लगे विशाल काय पेड़ की पत्तियां पूरी तरह से जल गई थी। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। समय तरह दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे और बड़ी दुर्घटना व क्षति टल गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it