Top
Begin typing your search above and press return to search.

अनियंत्रित बस पलटी, 11 यात्री घायल, 4 गंभीर

अम्बिकापुर ! बिलासपुर की ओर से आने वाली रॉयल बस अनियंत्रित होकर लखनपुर के समीप लहपटरा में पलट गई।

अनियंत्रित बस पलटी, 11 यात्री घायल, 4 गंभीर
X

तकनीकी गड़बड़ी से हुआ हादसा, कलेक्टर पहुंचे घायलों को देखने

अम्बिकापुर ! बिलासपुर की ओर से आने वाली रॉयल बस अनियंत्रित होकर लखनपुर के समीप लहपटरा में पलट गई। घटना में 15 यात्रियों को मामूली चोट आई है और पांच यात्रियों को गंभीर चोट आने पर अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर लगते ही सरगुजा कलेक्टर भीम सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति जानी। कलेक्टर ने चिकित्सकों को समुचित ईलाज मुहैया कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उदयपुर एसडीएम आरके तम्बोली भी मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक यात्री बस रायपुर से जशपुर दुलदुला की ओर जा रही थी। रायपुर से जशपुर जाने वाली रायल बस सर्विसेस की बस आज सुबह तकरीबन 5.30 बजे अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खेत में जाकर पलट गई। बस में कुल 55 यात्री सवार थे। इस बस में ज्यादातर यात्री जशपुर जिले के विभिन्न इलाको के थे। अम्बिकापुर से तकरीबन 10 किलोमीटर पहले लहपटरा के पास हुए इस हादसे में बस सवार 55 यात्रियों में 15 यात्री घायल हुए है, जिनमे 11 लोगों को साधारण चोट आने के कारण उन्हे प्रारंभिक इलाज कर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन गंभीर रूप से घायल 4 यात्री विजय वारले, शंकर खाडिया, कंचन माला व चंद्रिका को इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इन घायलो में एक महिला को ज्यादा गंभीर चोटे आई है। इस दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि रायपुर से जशपुर आ रहा रायल कंपनी की बस जैसे ही लहपटरा गांव के नजदीक पहुंच रही थी कि लहपटरा नाला के पहले बस के सस्पेंशन मे तकनीकी गड़बड़ी आने से बस अनियंत्रित हो गई। इधर बस के अनियंत्रित होने के कारण ड्रायवर ने बस को सपाट खेत की तरफ उतार दिया, जिससे बस तो पलट गई, परंतु कोई गंभीर हादसा नहीं होने से रह गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it