Top
Begin typing your search above and press return to search.

5 पैथोलैब पर गिर सकती है गाज

अंबिकापुर ! गुरूवार को स्वास्थ्य निगम व पुलिस अमले द्वारा कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर शहर में संचालित पांच पैथोलैब की शिकायत पर किये गये निरीक्षण में पाये गये

5 पैथोलैब पर गिर सकती है गाज
X

अंबिकापुर ! गुरूवार को स्वास्थ्य निगम व पुलिस अमले द्वारा कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर शहर में संचालित पांच पैथोलैब की शिकायत पर किये गये निरीक्षण में पाये गये अनियमितता की एक फाईल प्रतिवेदन के रूप में कलेक्टर के पास दी जायेगी। उक्त प्रतिवेदन के बाद संबंधित पैथोलैब पर कार्यवाही की गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि गुरूवार को कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य निगम व पुलिस अमले ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने बीएसआर, नीलम पैथोलैब, तेज क्लीनिक, अनिक एक्स-रे व अनिल पैथोलैब का गहराई से निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लगकर स्थित बीएसआर नामक संस्थान में नियमों को ताक में रखकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था। बताया गया कि वहां पदस्थ चिकित्सक जनवरी माह में ही काम छोड़ चुके हैं। इसके अलावा अधिकांश पैथोलैब में दस्तावेज तो सही पाये गये, लेकिन किसी भी लैब में रेट लिस्ट नहीं लगाया गया था। नियमानुसार रेट लिस्ट सभी पैथोलैब में लगाया जाना अनिवार्य है। पैथोलैब के सामने चिकित्सकों के नाम तो लिखे गये थे, परंतु मौके पर कोई चिकित्सक नहीं पाये गये। इन सभी अनियमितताओं का एक रिपोर्ट बनाकर सीएमओ के माध्यम से कलेक्टर को प्रतिवेदन सौंपा जायेगा। नियम विरूद्ध व नियमों को ताक पर रखकर मरीजों की जांच से खिलवाड़ करने वाले पैथोलैब संचालकों पर कभी भी कार्यवाही हो सकती है। जांच अधिकारियों में स्वास्थ्य विभाग से डॉ संजय सिंह, डॉ आशुतोष ङ्क्षसह, नगर निगम के राजस्व प्रभारी अमरेश सिंह व आनंद ङ्क्षसह मौजूद थे।
नर्सिंग होम एक्ट के तहत होगी जांच
पांचों पैथोलैब में जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर किया जा रहा है। उन्हे शिकायत मिली थी कि इन पैथोलैब में नियमों को ताक पर रखकर जांच का काम किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि अब इसके बाद प्रतिवर्ष की तरह नर्सिंग होम एक्ट के तहत सभी पैथोलैब व नर्सिंग होम की जांच की जायेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it