Top
Begin typing your search above and press return to search.

बच्चों की बात हमेशा ध्यान से सुनें : नीलम नारंग

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद  इलाके में डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट दिल्ली सरकार  व सौफिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने मिलकर बच्चों का संरक्षण यौन अपराध पर जागरूकता का प्रोग्राम किया

बच्चों की बात हमेशा ध्यान से सुनें : नीलम नारंग
X

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट दिल्ली सरकार व सौफिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने मिलकर बच्चों का संरक्षण यौन अपराध से अधिनियम व सुरक्षा पर एक जागरूकता का प्रोग्राम किया जिसमें जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट अधिकारी डॉक्टर अरुनेन्दर नारायण, नीलम नारंग (कानूनी सलाहकार दिल्ली महिला आयोग), शाक्षी सौरभ (सीआईसी सलाहकार)दिल्ली महिला आयोग, उत्तर पूर्वी व शाहदरा दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के वकील सीएम भारद्धाज, एसोसिएट प्रोफेसर स्वाति (अम्बेडकर कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी) व चाइल्ड लाइन 1098 से आशाराम मौजूद रहे।

इस मौके पर नीलम नारंग ने अपने संबोधन में सामने बैठे बच्चे और महिलाओं को बताया कि कहीं भी आपको ये लगता है कि इस बच्चे या लड़की की साथ कुछ गलत होने वाला है तो आप तुरंत 181 पर दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं डॉक्टर अरुनेन्दर नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि हमें समाज के नजरिए को बदलने की जरूरत है।

मशहूर शायर दानिश अय्यूबी ने प्रोग्राम का संचालन किया इस मौके पर सर्वेश पांडेय, चाइल्ड लाइन 1098 की टीम, मौलाना नईम, जुुबैर, पार्वती, राजेंदर कौर, तरन्नुम, सरफराज, जोगिन्दर, शुएब, साहिना, शगुफ्ता, नासिर, सितारा आदि शामिल हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it