Begin typing your search above and press return to search.
अजय भूषण पांडेय बने नये राजस्व सचिव
डॉ़ अजय भूषण पांडेय ने आज सेवानिवृत्त हुये वित्त एवं राजस्व सचिव हसमुख अधिया का स्थान लिया है

नयी दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईएडीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ अजय भूषण पांडे ने आज वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल लिया।
राजस्व सचिव के साथ ही अभी वह यूआईएडीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह जीएसटीएन के अध्यक्ष का काम भी देखेंगे।
महाराष्ट्र कैडर के 1984 बैच के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ़ पांडे के पास राज्य और केन्द्र में काम करने का 34 वर्षाें का अनुभव है। यूआईएडीआई के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने आधार को बेहतर और उपयोगी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
पिछले आठ वर्षाें से वह यूआईएडीआई में हैं।
Next Story


