अनिल कपूर की फिल्म ‘ए के वर्सेस ए के’ पर वायु सेना ने जताई आपत्ति
वायु सेना ने ऑनलाइन प्लेटफार्म नेटफिलिक्स की नयी फिल्म ‘ए के वर्सेस ए के’ कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए इन्हें हटाने की मांग की है

नयी दिल्ली । वायु सेना ने ऑनलाइन प्लेटफार्म नेटफिलिक्स की नयी फिल्म ‘ए के वर्सेस ए के’ कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए इन्हें हटाने की मांग की है।
फिल्म के कलाकार अनिल कपूर ने एक टि्वट कर इस फिल्म के ट्रेलर का एक वीडियो साझा किया था। वायु सेना ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया कर इसका विरोध करते हुए इसके जवाब में आज एक टि्वट किया। वायु सेना ने कहा , “ इस वीडियो में वायु सेना की वर्दी को गलत तरीके से पहना हुआ दिखाया गया है साथ ही इसमें जिस तरह की भाषा का इस्तेमालकिया गया है वह आपत्तिजनक है। यह देश के सशस्त्र बलों के व्यवहार के अनुरूप नहीं है। संबंधित दृश्यों को हटाये जाने की जरूरत नहीं है। ”
वीडियो में अभिनेता अनिल कपूर को वायु सेना के अधिकारी की वर्दी पहने हुए दिखाया गया है। एक डायलाग में अनिल कपूर को सह अभिनेता अनुराग कश्यप के साथ आपत्तिजनक बात कहते हुए दिखाया गया है।


