कृषि मंत्री ने किया 49 सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक दिवस के मौके पर नगर पंचायत मुख्यालय देवकर के शासकीय बालक हायर सेकण्ड्री स्कूल परिसर में सेवानिवृत शिक्षकों का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे ने

बेमेतरा। शिक्षक दिवस के मौके पर नगर पंचायत मुख्यालय देवकर के शासकीय बालक हायर सेकण्ड्री स्कूल परिसर में सेवानिवृत शिक्षकों का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे ने शाल श्रीफल भेंटकर शिक्षकों का सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए मंच से उतरकर शिक्षकों के बीच पहंचकर उनका सम्मान किया।
उन्होने कहा कि शिक्षकों ने अपना पूरा जीवन विभाग एवं समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। सम्मानित होने वाले सेवानिवृत शिक्षकों में प्रहलाद दास वैष्णव प्राचार्य, गुलाब सिंह ठाकुर प्रधान पाठक, शारदा प्रसाद गुप्ता व्याख्याता, रामपाल सोनी प्रधान पाठक, लवकुश प्रसाद पाठक व्याख्याता, इन्द्रकुमार गुप्ता, फत्ते सिंह राजपूत, बद्री प्रसाद चैबे, प्रेमराज जैन, रामकुमार ठाकुर, सभी शिक्षक, रामबिशाल शर्मा प्रधान पाठको में ईस्लाम कुरैशी, ललित कुमार अग्रवाल, रामकृष्ण देंवागन, व्यास नारायण शर्मा, जगमोहन सोनी, रामप्रसाद सिहोरे शिक्षक, पुनाराम सिहारे प्रधान पाठक, रमेश्वर गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, ग्राम बुधवारा स्कुल से चन्द्रभान सिंह ठाकुर, परेटन सिंह बिशेन, मनहरण सिंह ठाकुर, दुलार सिंह, एवं महेन्द्र, चोंगीखपरी से भरत दास मानिकपुरी शिक्षक, डंगनिया जोधन सिंह ठाकुर, बासीन बंशी लाल वर्मा, अतरझोला से गंभीर राम इंदौरिया, भगवानी राम देवांगन, झाडू सिंह, नवकेसा शत्रुहन गुप्ता, स्वतंत्र लाल गुप्ता, सहसपुर बसंत कुमार, हीरालाल राजपूत, बंदेली, गजाधर सिंह ठाकुर प्रधान पाठक, फिरंता सिंह राजपूत, गुलाब सिंह राजपूत, का सम्मान किया गया।
ग्राम पदमी में आयोजित सम्मानित होने वाले सेवानिवृत शिक्षकों में ढाल सिंह वर्मा, प्राथमिक शाला पदुमसरा, देवीप्रसाद मिश्रा ग्राम सेमरिया, गंगा राम कश्यप ग्राम अकोला, परस राम कश्यप सौरी, खेलन राम साहू खाती हा.से. ढेलू सिंह वर्मा कोटगाव (डौण्ड़ी) किशुन वर्मा पतोरा, सुखराम वैष्णव खाती, देवसिंग वर्मा कारेसरा, शामिल है।
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों में धर्मेन्द्र वर्मा प्राथमिक शाला हरदास, योगेश्वर साहू पदुमसरा, लोमन सिंह वर्मा हथमुड़ी, चन्द्रशेखर पटेल अकोला, व्यासनारायण धु्रव घिवरी, तिजू राम पाटिल हेडसपुर, मदन सिंह ठाकुर श्यामपुर, राजू सिंह पटेल डंगनिया, एवं रामसनेही सिंह वर्मा खैरझिटी कला शामिल है।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने पांचवी, आठवी, दसवी, और बारहवीं की परीक्षा में प्रतिभावान 15 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके अलावा जवार नवोदय परीक्षा में चयनित 3 विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


