Begin typing your search above and press return to search.
भाजपा का खुलकर विरोध करेगा अग्रवाल समाज
प्रदीप मित्तल ने कहा अग्रवाल समाज ने कांग्रेस से कभी भी अपेक्षा नही रखी तथा न ही कोई टिकट मांगा

अलवर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने कहा कि विधान सभा चुनाव में पर्याप्त टिकट नहीं देने के कारण अग्रवाल समाज भारतीय जनता पार्टी का खुलकर विरोध करेगा।
मित्तल ने आज यहां कहा कि हमने जीतसकने वाली सीटों की सूची भाजपा को देदी थी लेकिन तीन सीटों पर ही अग्रवाल समाज के व्यक्ति को टिकट दिया गया जबकि हमारी अपेक्षा काफी ज्यादा थी।
उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से भाजपा के साथ रहा है लेकिन अब समाज की अनदेखी की जाने लगी है जिसका बदला लिया जायेगा ।
Next Story


