Top
Begin typing your search above and press return to search.

दो बार चला चुका था नकली नोट, तीसरी बार पकड़ाया

कोरबा ! नोटबंदी के बाद जारी किये गये 2000 रूपये के नये नोटों के साथ बाजार में नकली नोट भी आ रहे हैं। अब तक दो-तीन लोगों के पास 500 व 2000 के नये नोट का रंग उडऩे की घटना हो चुकी है,

दो बार चला चुका था नकली नोट, तीसरी बार पकड़ाया
X

शराब दुकान में 2000 का नकली नोट चलाते पकड़ाया युवक
कोरबा ! नोटबंदी के बाद जारी किये गये 2000 रूपये के नये नोटों के साथ बाजार में नकली नोट भी आ रहे हैं। अब तक दो-तीन लोगों के पास 500 व 2000 के नये नोट का रंग उडऩे की घटना हो चुकी है, किन्तु नकली नोट इतनी जल्दी बाजार में आएगा इसका अंदेशा नहीं था। तमाम संभावनाओं को निर्मूल साबित करते हुए एक युवक के पास से तीन नकली नोट बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मुड़ापार बाजार के पास संचालित अंग्रेजी शराब दुकान में आज शाम एक युवक 2000 का नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचा जिसे शराब भ_ी के कर्मचारियों ने उसके द्वारा दिये गये नोट को नकली पाकर बिठा लिया। शराब दुकान कर्मियों ने बताया कि मुड़ापार दुर्गा पंडाल के पास का रहने वाला अमन चौहान 31 वर्ष देर शाम करीब 8 बजे शराब दुकान पहुंचा तब उसकी पहचान नकली नोट चलाने वाले युवक के रूप में हुई, चूंकि अमन एक ही दिन में तीसरी बार शराब लेने पहुंचा था और इससे पहले भी आज ही दो बार 2000-2000 के नकली नोट शराब दुकान में खपाया था। गद्दीदार को यह नोट खपाने वाले की तलाश थी और इसके लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया। देर शाम जब अमन पुन: शराब खरीदने पहुंचा तब उसे पहचानकर बिठा लिया गया और उसके पास से 2000 का एक और नकली नोट मिला। इस तरह अमन ने 2000 के कुल 3 नोट खपाए हैं। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। नकली नोट की पहचान के संबंध में शराब दुकान संचालक ने नोट के एक किनारे में मौजूद कटावयुक्त लाईन के आधार पर पहचान होना बताया है। बहरहाल युवक से नकली नोट मिलने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it