Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी में टीका लगने के बाद बच्चे की मृत्यु, कई बीमार

 उत्तर प्रदेश में बहराइच के नानपारा तहसील स्थित एक गांव में टीका लगने के कुछ घण्टे के बाद सभी बच्चों की तबियत बिगड़ गयी और इनमें से एक बच्चे की मृत्यु हो गयी

यूपी में टीका लगने के बाद बच्चे की मृत्यु, कई बीमार
X

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के नानपारा तहसील स्थित एक गांव में टीका लगने के कुछ घण्टे के बाद सभी बच्चों की तबियत बिगड़ गयी और इनमें से एक बच्चे की मृत्यु हो गयी।

सूत्रों के अनुसार नानपारा तहसील स्थित रामपुर धोबियाहार गांव में तैनात एएनएम सोनम गुप्ता कल गांव की आशा सुनीता के साथ बच्चों के टीकाकरण के लिए निकलीं। उन्होंने शाम चार बजे नौ परिवारों के बच्चों का टीकाकरण किया लेकिन एक घंटे बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी देर रात बच्चों की हालत नाजुक हो गई। परिवारीजनों ने एएनएम को फोन कर सूचना दी तो एएनएम ने टीका लगने के बाद मामूली तबियत खराब होने की बात कही।

इसी बीच, मोहम्मद अहमद की दो माह की पुत्री रुखसाना उर्फ हिना ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मृत्यु की सूचना गांव के अन्य लोगों को मिली तो सभी दहशत में आ गए और आनन-फानन में एंबुलेंस को बुलवाकर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अरुण कुमार पाण्डेय एवं विश्व स्वस्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम गांव पहुंची।

डॉ0 पाण्डेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि एएनएम ने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के बाद बीसीजी, पेंटा, आईपीबी और पीसीबी के टीके लगाए हैं। यह टीके सामान्य होते हैं जिनसे तबियत नहीं बिगड़ती। उन्होंने कहना था कि जिस बच्चे की मौत हुई है, हो सकता है पहले से बीमार रहा हो। इसकी जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it