Top
Begin typing your search above and press return to search.

शादी के 4 साल बाद एक दूसरे अलग हुए पैरी, टूमुआ

आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर एलिस पैरी ने हमवतन और रग्बी यूनियन खिलाड़ी मैट टूमुआ से अलग होने का फैसला किया है।

शादी के 4 साल बाद एक दूसरे अलग हुए पैरी, टूमुआ
X

सिडनी | आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर एलिस पैरी ने हमवतन और रग्बी यूनियन खिलाड़ी मैट टूमुआ से अलग होने का फैसला किया है। सिडनी मॉर्निँग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने एक संयुक्त बयान में कहा, "हमने इस साल की शुरुआत में एक दूसरे के प्रति पूरे सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया। हमें लगा कि यह अलग होने का सही समय है और हमारे मौजूदा जीवन को देखते हुए यह एक दूसरे के हित में है। यह एक ऐसी चीज है जोकि हुई है और यह आपसी सहमति के आधार पर लिया गया निर्णय है।"

पैरी और टूमुआ ने अगस्त 2014 में एक दूसरे से सगाई की थी और दिसंबर 2015 को एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंधे थे।

पैरी जब फरवरी में आस्ट्रेलिया क्रिकेट अवार्ड शो के दौरान आई थीं, तो उस समय वह अपनी शादी की रिंग पहनकर नहीं आई थीं। उसी समय से उनके और पति के बीच विवाद को लेकर चर्चा तेज हुई थी। पैरी ने तीसरी बार बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड जीता था।

पैरी आस्ट्रेलिया की उस महिला टीम का हिस्सा थीं जिसने इस साल मार्च में महिला टी 20 विश्व कप जीता था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it