Top
Begin typing your search above and press return to search.

जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

द्वारा जिले में अवैध शरापुलिस अधीक्षक के निर्देष पर समस्त थाना, चैकी प्रभारियो के ब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
X

बेमेतरा। द्वारा जिले में अवैध शरापुलिस अधीक्षक के निर्देष पर समस्त थाना, चैकी प्रभारियो के ब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जिसके तहत नवागढ पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर नवागढ के सार्वजनिक स्थान पर नवागढ के ही रहने वाले संतोष कुमार तम्बोली एवं खेलूदास दिवाकर सट्टा-पट्टी लिख रहे थे, जिसे पुलिस ने घटना स्थल से ही घेराबंदी कर रंगे हाथो पकड़ा।

आरोपी संतोष कुमार तम्बोली उम्र 38 वर्ष नवागढ से नगद 1 हजार 50 रू., डाट पेन, सट्टा-पट्टी एवं खेलूदास दिवाकर उम्र 40 वर्ष नवागढ के कब्जे से 1 हजार 2 सौ 30 रू. जप्त कर 4 पुलिस ने उनके खिलाफ (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियो को पकड़ने हेतु समस्त थाना, चैकी प्रभारियों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी हेमराज वर्मा पिता चंदू वर्मा उम्र 38 वर्ष गौरव पथ रोड वार्ड नं. 16 सिंघौरी बेमेतरा थाना व जिले के द्वारा मारपीट कर चोट पहुचाना एवं गंदी-गंदी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट बेमेतरा न्यायालय के प्रकरण क्र. 2185, 17, अपराध क्र. 155, 18, धारा 294, 506बी, 323, 324 भादवि, में जारी स्थायी वारंटी हेमराज वर्मा उम्र 38 वर्ष गौरव पथ रोड वार्ड नं. 16 सिंघौरी बेमेतरा को कोबिया चैक के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्यवाही में पेट्रोलिंग पार्टी प्रधान आर. अनुपम शर्मा, पेट्रोलिंग टीम एवं प्र. आर. देवनाथ तिवारी, आर. जितेन्द्र वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it