Top
Begin typing your search above and press return to search.

7 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

7 व्यक्तियो के विरूद्ध पुलिस ने कार्यवाही किया। सोने-चांदी के जेवर व दुर्घटना कर चोंट पहुंचाने वाले आरोपी के विरूद्व पुलिस ने मामला विवेचना

7 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई
X

बेमेतरा। 7 व्यक्तियो के विरूद्ध पुलिस ने कार्यवाही किया। सोने-चांदी के जेवर व दुर्घटना कर चोंट पहुंचाने वाले आरोपी के विरूद्व पुलिस ने मामला विवेचना में लिया।

इसी तरह दाढ़ी में प्रार्थी मानसिंह गोंड़ ग्राम पटार दाढ़ी कीे रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी चोर द्वारा घर अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवर कीमत 20 हजार 5 सौ रू को चोरी कर ले जाने पर धारा 454, 380, 34 भादवि तथा नांदघाट में प्रार्थी मोहित श्रीवास ग्राम तेन्दुआ थाना नांदघाट की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन क्र. सीजी. 10,सी. 8744 का चालक द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कर चोट पहुंचाने पर धारा 279, 337 भादवि व प्रार्थी अशोक वर्मा ग्राम कोटमी थाना भाठापारा बलौदाबाजार की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन ट्रेक्टर सोल्ड का चालक विजय डहरिया ग्राम कोटमी द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कर मृतक भरत वर्मा उम्र 50 वर्ष ग्राम कोसमंदा का मृत्यू कारित करने पर धारा 304-ए भादवि. तथा परपोड़ी में प्रार्थी कामता वर्मा ग्राम पत्थर्रीकला थाना परपोड़ी की रिपोर्ट पर आरोपी मोटर सायकिल चालक मुन्ना देवांगन द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कर चोट पहुंचाने पर धारा 279, 337 भादवि और बेमेतरा में प्रार्थी बलदाऊ वर्मा बेमेतरा की रिपोर्ट पर आरोपी पप्पू निषाद, होरीलाल निवासी बेमेतरा द्वारा गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ व डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचाने पर धारा 294, 506 बी, 323, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है।

वही साजा में मृतक परसा निषाद पिता धनसिंह उम्र 30 वर्ष ग्राम देवकर का बिजली के करंट लगने से मौत होने व मृतक भरतलाल पिता केजराम वर्मा उम्र 50 वर्ष ग्राम कोसमंदा थाना भाठापारा जिला बलौदाबाजार का सड़क दुर्घटना तथा परपोड़ी में मृतिका एमनि बाई पति कमलेश मारकण्डेय उम्र 37 वर्ष ग्राम गाड़ाडीह का आग में जलने से ईलाज के दौरान मौत होने पर मर्ग कायम कर पुलिस ने विवेचना में लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it