Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारत में एसर नाइट्रो 5 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, कीमत 72990 रुपये

एसर इंडिया ने आज अपना पहला 10 जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर वाला नाइट्रो 5 गेमिंग लैपटॉप 72,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया

भारत में एसर नाइट्रो 5 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, कीमत 72990 रुपये
X

नई दिल्ली । एसर इंडिया ने आज अपना पहला 10 जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर वाला नाइट्रो 5 गेमिंग लैपटॉप 72,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया। एसर नाइट्रो 5, 10वीं जनरेशन इंटेल कोर आई7 एच-सीरीज मोबाइल प्रोसेसर के साथ आता है, जो कि एनवीआईडीाईए जीफोर्स आरटीएक्स 2060 ग्राफिक्स सपोर्ट करता है और 144एचजेड रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है।

एसर इंडिया ने अपने बयान में कहा, "हम नए गेमिंग लैपटॉप को स्ट्रांग, रिस्पॉसिवनेस, एंड इटेलिजेंट डिजाइन पर जोर देकर बनाए हैं, हम गेमिंग के शौकीनों को नई तकनीकी सुविधा के साथ बेहतरीन अनुभव देने के लिए तैयार हैं।"

इस लैपटॉप के डिस्प्ले फीचर की बात करें तो ये 15 इंच और 17.3 इंच वाली फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है, जो कि बेहद ही पतले बेजल फीचर से लैस है। डिस्प्ले के अलावा ये लैपटॉप ड्यूल एम2 सपोर्ट करने वाले पीसीआईई एसएसडी और रेड टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें 32जीबी तक का रैम सपोर्ट दिया गया है।

कंपनी के मुताबिक, यह आसानी से 2इंटू2 एमयू-एमआईएमओ टेक्नोलॉजी के साथ वाई-फाई6 के साथ गेमप्ले को स्ट्रीम कर सकता है। यूजर्स सपोर्टिग गैजेट्स को पोर्ट के साथ एचडीएमआई 2.0, यूएसबी टाइप-सी 3.2 जनरेशन 2, पोर्ट के साथ जोड़ सकते हैं।

इस गेमिंग लैपटॉप को ग्राहक किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रिटेल आउटलेट और एसर ई-स्टोर से खरीद सकते हैं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it