Top
Begin typing your search above and press return to search.

मंदसौर दुष्कर्म के आरोपी को मिले फांसी की सजा: शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मंदसौर जिले में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले, इसके लिए पूरी सरकार हरसंभव प्रयास करेगी

मंदसौर दुष्कर्म के आरोपी को मिले फांसी की सजा: शिवराज सिंह चौहान
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मंदसौर जिले में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले, इसके लिए पूरी सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

चाैहान ने अपने निवास पर पत्रकारों को बताया कि सात वर्ष की बालिका के साथ घटित घटना बेहद दुखद है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ सबूत भी जुटा लिए हैं। अब सरकार प्रयास करेगी कि मामला अदालत में शीघ्र पहुंचे और वहां पर सुनवायी भी जल्दी हो।

चौहान ने दोहराया कि इस तरह के दरिंदों को सभ्य समाज में रहने का हक नहीं है और ऐसे लोगों को फांसी से कम सजा नहीं होना चाहिए। प्रशासन आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेगा।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित बालिका के संदर्भ में कहा कि वह मध्यप्रदेश की बेटी है और वे स्वयं उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। सरकार प्रयास कर रही है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाए। इंदौर के अस्पताल में भर्ती बेटी के स्वास्थ्य की वह स्वयं ही लगातार जानकारी ले रहे हैं। सरकार पीड़ित परिवार के भी साथ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it