Top
Begin typing your search above and press return to search.

सदस्यता अभियान को चुनौती के रूप में स्वीकार करें : चौहान

भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष और पार्टी के सदस्यता अभियान प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें

सदस्यता अभियान को चुनौती के रूप में स्वीकार करें : चौहान
X

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष और पार्टी के सदस्यता अभियान प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को एक चुनौती के रूप में स्वीकार करें।

चौहान ने आज स्थानीय पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान से संबंधित ऑडियो कांफ्रेंसिंग में अभियान के प्रदेश प्रभारियों एवं सह प्रभारियों को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर कार्यकर्ता को इस अभियान से जोड़ें। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन महामंत्री रामलाल ने भी कांफ्रेंसिंग को संबोधित किया।

चौहान ने कहा कि कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप जब किसी बूथ पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करें, तो उससे पहले पांच पौधे रोपें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it